लखनऊ, अगस्त 10 -- यूपी में बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं तक पोषण पहुंचाने की व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाई जा रही है। टेक होम राशन वितरण व्यवस्था की डिजिटल निगरानी पर जोर दिया जा रहा है। जीपीएस ट्रैकिंग, क्यूआर कोड व ओटीपी सत्यापन की व्यवस्था से आसानी से पोषाहार का वितरण किया जा रहा है।कुल 1.56 लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण किया जा रहा है। पोषण सामग्री को उत्पादन इकाई से लेकर लाभार्थियों तक पहुंचाने की जीपीएस के माध्यम से ट्रैकिंग की जा रही है। आपूर्ति के लिए लगाए गए वाहनों की आवाजाही पर इसके माध्यम से नजर रखी जा रही है। पोषण सामग्री के पैकेट पर लगे क्यूआर कोड की मदद से सामग्री की पहचान व वितरण संबंधी जानकारी का सत्यापन आसानी से किया जा रहा है। वहीं लाभार्थियों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराते समय ओटीपी आधारित सत्यापन की व्यवस्था भी लागू...