फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 21 -- फर्रुखाबाद। 23 फरवरी से 18 मार्च तक जिला व ब्लॉक स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति के अधिकारियों ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया था। इसमें जिले के 62 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण रिपोर्ट के बाद बीएसए ने इन सभी का अनुपस्थित दिन का वेतन अवरुद्ध करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि 21 शिक्षकों, 35 शिक्षामित्रों व छह अनुदेशकों का अनुपस्थित दिन का वेतन व मानदेय अवरुद्ध किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...