सोनभद्र, अप्रैल 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी केंद्रों के पंजीकरण और नए नियमों के तहत नवीनीकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को सीएमओ डॉ. पीके राय की अध्यक्षता में नए नियमों के तहत पंजीकरण नहीं कराने वाले संचालकों की बैठक मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में 70 संचालकों को बुलाया गया था, लेकिन सिर्फ 35 लोग ही शामिल हुए। इस पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने अनुपस्थित 35 संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। सीएमओ ने बताया कि जिले में संचालित 110 निजी अस्पतालों, क्लीनिकों में से अब तक केवल 48 संचालकों ने ही पांच वर्ष के लिए नए नियमों के तहत पंजीकरण कराया है। शेष संस्थानों को 30 अप्रैल तक हर हाल में रिन्यूअल कराना होगा। तय समय तक नवीनीकरण नहीं कराने वाले...