अनुपस्थित 2 सीएचओ और 11 एएनएम का वेतन रोका
गाजीपुर, जुलाई 1 -- सैदपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के नवागत अधीक्षक डॉ. एसके सरोज ने कार्यभार संभालते ही स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सख्त रुख अपनाया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सीएचसी से जुड़े सीएचओ और एएनएम की बैठक बुलाई, जिसमें दो सीएचओ और 11 एएनएम बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए अधीक्षक ने तत्काल सभी का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संतोषजनक जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। डॉ. सरोज ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारना उनकी प्राथमिकता है और मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन ओपीडी रिपोर्टिंग में लापरवाही पर 72 सीएचओ व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.