अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों का काटा वेतन
मैनपुरी, अप्रैल 2 -- सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परोंख व ईकरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में वार्ड बॉय नीतेश कुमार, लैब टेक्नीशियन जितेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने दोनों अनुपस्थित कर्मचारियों को 1 दिन का वेतन काटने का निर्देश डा. सिद्धार्थ सिंह भदौरिया को दिए। लैब टेक्नीशियन जितेंद्र सिंह का रजिस्टर देखने पर पता चला कि उन्होंने 24 मार्च से रजिस्टर पर किसी मरीज का नाम अंकित नहीं किया है। उन्होंने चिकित्साधीक्षक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं लैब टेक्नीशियन चांदनी प्रतिकर अवकाश पर बताई गईं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि प्रतिकर अवकाश केवल शुक्रवार व शनिवार को दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य किसी दिनों में प्रतिकर अवकाश नहीं दिया जाएगा। सीएमओ ने ईकरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.