अनुपस्थित सीएमएस के वेतन रोकने का डीएम दिए निर्देश
भदोही, मई 19 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय सरपतहां में बने लू वार्ड का सोमवार को डीएम शैलेश कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमएस के अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए वेतन रोकने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। साथ ही निर्देशित किया कि मरीजों के इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही की शिकायत मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी आह्वान किया कि दोपहर में अत्यधिक जरूरी काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। इस दौरान डीएम ने बताया कि जिले में महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल, सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय सरपतहां और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल भदोही में प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए लू वार्ड बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- गोशालाओं में गर्मी से बचाव के इंतज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.