लखीमपुरखीरी, अप्रैल 2 -- एक से 30 अप्रैल तक चल रहे संचारी रोग जागरूकता अभियान के दौरान टीमें गठित कर ग्राम पंचायतों में सफाई कराई जा रही है। इसकी हकीकत जानने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी एडीओ पंचायतों से निरीक्षण रिपोर्ट मांगी। साथ ही खुद भी निरीक्षण के लिए पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले एक सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एक का वेतन रोका गया है वहीं सफाई ठीक न मिलने पर चार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में सफाई के लिए रोस्टर बनाए गए हैं। सफाई कर्मियों की टीम को रोस्टर के अनुसार गांवों में विशेष सफाई का निर्देश दिया गया है। उन्होंने गुरुवार को फूलबेहड़ ब्लाक की ग्राम पंचायत ओदरहना और सुंदरवल का औचक निरीक्षण किया। ओदरहना में सफाई कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.