अनुपस्थित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
जौनपुर, जून 14 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में अनुपस्थित एक चकबंदी लेखपाल के विरुद्ध तहसीलदार ने पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग किया है। तहसीलदार योगेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि आयोजित थाना समाधान दिवस में क्षेत्र के बेलावा गांव के चकबंदी लेखपाल दुर्गा प्रसाद अनुपस्थित रहे। जबकि उस गांव से अपनी भूमि संबंधित समस्या लेकर संतोष कुमार, मुनेश्वर, गायत्री, रवि आदि पहुंचे। लेखपाल की अनुपस्थिति के कारण न तो समस्या का न तो निस्तारण हो सका न ही उचित जानकारी मिल सकी। इसे घोर लापरवाही मानते हुए लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को पत्र लिखा गया है। यह भी पढ़ें- स्थानांतरण के विरोध में लेखपाल संघ ने किया प्रदर्शन उन्होंने बताया कि समाधान दिवस पर अनुपस्थित रहना सरकार की मंशा के विपरीत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.