एटा, अप्रैल 7 -- मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में सीएचसी बागवाला पर सीएमओ ने औचक निरक्षण में चार कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर नोटिस जारी किए। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का सीएचसी बागवाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ सहायक टीकम सिंह, अर्श काउंसलर भरत यादव, बीएचडब्ल्यू अफजाल अहमद एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुधा अनुपस्थित मिली। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में अनुपस्थित रहने पर चार कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाने पर इन कर्मचारियों का उक्त तिथि का वेतन काटा जाएगा। सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। उनके निर्देश है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.