अनुपस्थित मिले एचएम, बच्चों की उपस्थिति पंजी में मिली गड़बड़ी
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- कांटी। मध्य विद्यालय बकटपुर का गुरुवार को बीडीओ सह प्रभारी बीइओ आनंद कुमार विभूति ने निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि प्रभारी एचएम मनीष कुमार दो अप्रैल से गुरुवार तक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। एमडीएम की हाजिरी की रिपोर्ट में 211 बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी, जबकि 105 बच्चे उपस्थित थे। एनजीओ द्वारा दो कंटेनर भोजन उपलब्ध कराया गया था। बीडीओ ने बताया कि एचएम मनीष कुमार व प्रभारी एचएम मीना कुमारी समेत एमडीएम प्रभारी व एनजीओ के संचालक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.