आजमगढ़, जून 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के 77 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. उमाशरण पांडेय ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, दवा उपलब्धता, जांच सुविधाओं, साफ-सफाई तथा कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। फरिहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण के दौरान एक एएनएम अनुपस्थित मिलीं, जिस पर एसीएमओ ने कार्रवाई के निर्देश दिए। डॉ. पांडेय ने मनचोभा, महाराजपुर एवं फरिहा स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। मनचोभा स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की ड्यूटी अन्यत्र लगाए जाने के कारण मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम पाई गई। केंद्र पर आवश्यक औषधि सूची (ईडीएल) के तहत 120 प्रकार की दवाएं तथा प्रयोगशाला जांच के लिए 14 प्रकार की किट उप...