आजमगढ़, जनवरी 13 -- तहबरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर ओरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरोग्य मंदिर के सीएचओ के अनुपस्थिति मिलने पर उन्हें तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुशील अग्रहरी ने मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर ओरा पहुंचे। आयुष्मान मंदिर ओरा का गेट बंद था और सीएचओ अनुपस्थिति पाये गये। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने वगैर सूचना के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई और तीन दिन अंदर सीएचओ से स्पष्टीकरण मांगा है। कहा कि संतोष जनक स्पष्टीकरण न पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटने की संतुति की जायेगी। डॉक्टर अग्रहरी ने कहा कि लोग सरकार के मंशा के अनुरूप कार्य करें। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.