सीवान, मई 19 -- दरौंदा, एक संवाददाता। जनगणना का कार्य 2027 के सम्बंध में सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित पर्यवेक्षक की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले नौ पर्यवेक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस संबंध में चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ सिम्पी कुमारी द्वारा निर्गत पत्र में कहा गया है कि सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक बैठक आहूत किया गया था। जिसमें बिना सूचना के नौ पर्यवेक्षक अनुपस्थित रहे। जिसके कारण आप सभी के द्वारा भारत सरकार के अति महत्वपूर्ण जनगणना कार्य के प्रति संबंध प्रगणक पर्यटन की समीक्षा नहीं की जा सकी। जिससे स्पष्ट होता है कि आप सभी के द्वारा भारत सरकार के अति महत्वपूर्ण जनगणना कल के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरती जा रही है। जो कर्तव्यहीनता का परिचायक है। निर्गत पत्र में सभी पर्यवेक्षक से 24 घंटे के अंदर जनगण...