मोतिहारी, जुलाई 8 -- मोतिहारी, नसं। स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि की अध्यक्षता में बिहार के सभी सदर अस्पताल के विधि व्यवस्था अंतर्गत इमरजेंसी विभाग एवं आईसीयू विभाग के लिए बैठक का आयोजन किया गया l बैठक में सदर अस्पताल के विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी के साथ-साथ , सीएस दिलीप कुमार , डॉक्टर एसएन सत्यार्थी उपाधीक्षक, एवं अस्पताल प्रबंधन कौशल कुमार दुबे उपस्थित थे l निर्देश दिया गया कि रोस्टर के अनुकूल सभी चिकित्सा पदाधिकारी को अपने कर्तव्य का अनुपालन करना पड़ेगाl वैसे चिकित्सा पदाधिकारी जो काफी लंबे समय से अनुपस्थित है, उन पर अग्रसर कार्रवाई करने के लिए राज्य स्तर पर टीम गठित की जा रही है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...