मऊ, अप्रैल 21 -- मऊ, संवाददाता। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में सांसद ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए वेतन काटने के लिए निर्देशित किया। साथ ही साथ बिना पंजीकृत अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने और उपभोक्ताओं के बिना सहमति के स्मार्ट मीटर नहीं लगाने का निर्देश दिया। शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दिया। सांसद ने कुछ विभागों की कार्यप्रणाली सही नहीं पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दिया। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के दौरान सौ शैय्या युक्त चिकित्सालय टड़ियांव घोसी में डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.