रामपुर, नवम्बर 7 -- मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दीपा सिंह ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी, महिला वार्ड, इमरजेंसी कक्ष, रजिस्ट्रेशन कक्ष, टीबी और बीपीएचयू लैब, एक्स-रे कक्ष व प्रसव कक्ष सहित विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सफाई व्यवस्था अत्यंत खराब पाई गई। वहीं, चिकित्सा अधीक्षक नियमित टीकाकरण सुपरविजन के लिए फील्ड में रहने के कारण देर से पहुंचे। उपस्थिति पंजीका में कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि अनुपस्थित कार्मिकों के अनुपस्थित दिवसों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया जाए तथा तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जाए। डॉ. दीपा सिंह ने निर्देशित किया कि सभी वार्डों, इमरजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.