अनुपस्थित कर्मियों का वेतन काटा
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- बंदरा। पीरापुर एवं सिमरा पंचायत का बीडीओ आमना वसी ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों पंचायतों में कई कर्मी अनुपस्थित मिले। तत्काल सभी अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए वेतन कटौती का निर्देश दिया। वहीं, पीरापुर पंचायत में नवनिर्मित पंचायत भवन की आवासीय बिल्डिंग बदहाल एवं उपेक्षित पाया गया। निरीक्षण में सामने आया कि संबंधित पंचायत सचिव सरकारी आवास में नहीं रहते हैं, बल्कि प्रखंड मुख्यालय से 20-25 किलोमीटर दूर रह रहे हैं। बीडीओ ने पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है साथ ही मकान किराया भत्ता भी वसूला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.