अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने का फरमान
हाथरस, अप्रैल 6 -- सोमवार को सीडीओ पीएन दीक्षित ने कार्यालयों का औचक निरीक्षण करके वहां की हकीकत परखी। सीडीओ ने अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का सोमवार का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश जारी किए। कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी,विकास खंड मुरसान का सवा दस बजे औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय शशी प्रभा-मुख्य सेविका उपस्थित मिलीं। हेमलता सिंह-मुख्य सेविका छह अप्रैल से तीस अप्रैल तक तक अर्जित अवकाश पर बताई गईं।स्तुति वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, वर्षा रौतेला-मुख्य सेविका एवं अमित कुमार वर्मा-पत्रवाहक अनुपस्थित थे। अनुपस्थित अधिकारी / कर्मचारी का सोमवार का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिये गये। कार्यालय अधिशासी अभियन्ता, उ.प्र जल निगम (ग्रामीण) हाथरस के निरीक्षण के समय आशुतोष यादव वरिष्ठ सहायक एवं शुभम वर्मा कनिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.