अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश
गंगापार, सितम्बर 9 -- मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज डॉ.अरुण कुमार तिवारी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश एवं बायोमेडिकल कचरे के उचित निस्तारण में लापरवाही मिलने पर लैब टेक्नीशियन के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। सीएमओ डॉ.अरुण कुमार तिवारी और डीपीएम प्रयागराज विनोद सिंह के अचानक सीएचसी पहुंचने से स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया, जिसमें कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद उन्होंने जांच केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां बायोमेडिकल कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर नियमित लैब टेक्नीशियन योगेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।सीएमओ ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.