मैनपुरी, मार्च 16 -- जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार गठित कमेटी ने सोमवार को राजकीय बालगृह (शिशु), आगरा का औचक निरीक्षण किया। अपर जनपद न्यायाधीश कुलदीप सिंह एवं सचिव प्रीती गिरि द्वारा किए गए इस निरीक्षण में संस्थान की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधीक्षक बेटा सिंह अनुपस्थित मिले, जबकि उपस्थिति पंजिका में उनके हस्ताक्षर पहले से अंकित थे। कार्यालय सहायक शैलेंद्र ने उनके व्यक्तिगत कार्य से बाहर जाने की बात कही। कर्मचारी पूनम के अवकाश प्रार्थना पत्र के बावजूद पंजिका में उनके हस्ताक्षर मिले। वहीं पंकज परमार के प्रार्थना पत्र में अवकाश की तिथि ही अंकित नहीं थी। कमेटी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी है। बालगृह में वर्तमान में 10 वर्ष तक के कुल 41 बच्चे आवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.