गाजीपुर, मई 10 -- गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में नई इस व्यवस्था के तहत यू-डायस पोर्टल पर प्रत्येक छात्र की टैबलेट के जरिये प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज की जाएगी। अनुपस्थिति की स्थिति में सिस्टम अलर्ट जनरेट करेगा, जिससे स्कूल प्रशासन और अधिकारी तुरंत सक्रिय हो सकेंगे। शिक्षकों को अनुपस्थित छात्रों का कारण दर्ज करना होगा। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर घर जाकर अभिभावकों से संपर्क भी करना होगा। यह छात्रों को पुनः विद्यालय से जोड़ने की रणनीति अपनाई जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि प्रधानाध्यापक और शिक्षक को छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। यह पहल शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने व हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...