रामपुर, अप्रैल 24 -- एसपी ने स्वार कोतवाल संजीव कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा को स्वार को भेजा गया है। मालूम हो कि पूर्व में संजीव कुमार सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी थे। तब यहां अधिवक्ता हत्याकांड के बाद वह अपनी कार्यशैली के लिए काफी चर्चाओं में रहे थे। तत्कालीन एसपी ने उनको यहां से हटाकर स्वार कोतवाली भेजा था, जहां से शुक्रवार को उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। हालांकि, अफसरान इसे रूटीन कार्रवाई बता रहे हैं। यह भी पढ़ें- न्यायालय सुरक्षा प्रभारी को करारी थाने की कमान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.