अनुपम शर्मा बने भाकियू के नगराध्यक्ष
मुजफ्फर नगर, जुलाई 11 -- मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने संगठन को मजबूती देने के लिए अनुपम शर्मा को मुजफ्फरनगर का नया महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और मिठाई के साथ उनका भव्य स्वागत किया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने खुशी जताते हुए उम्मीद जताई कि अनुपम शर्मा के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में संगठन मजबूत होगा और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष नवीन राठी, सुमित चौधरी और योगेश शर्मा सहित कई पदाधिकारी व समर्थक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rampur News: भाकिसं की पंचायत में संगठन की मजबूती पर जोर यह भी पढ़ें- विनीत सिंह बने भाकियू स्वतंत्र के जिलाध्यक्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.