लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने शनिवार को उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज में अनुपम पांडेय और सेवानिवृत्त मेजर जनरल मनोज कुमार को सदस्य नामित किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अनुपम पांडेय का कार्यकाल छह वर्ष के लिए होगा। वहीं, बिहार में पटना के रहने वाले मनोज कुमार 62 साल की आयु तक यानी, 17 अगस्त 2028 तक आयोग के सदस्य रहेंगे। यह भी पढ़ें- सीए नीरज का आईसीएआई की प्रोफेशनल डेवलपमेंट कमेटी में चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...