मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जदयू के जिला स्तरीय नेतृत्व में बुधवार को व्यापक फेरबदल हुआ। प्रदेश नेतृत्व ने अनुपम कुमार को जिलाध्यक्ष और अरुण कुमार सिन्हा को जदयू महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को जारी की। इसके साथ ही जदयू में जिलाध्यक्ष को लेकर चल रहे खींचतान पर विराम लग गया। वहीं इस निर्णय से निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम बाबू सिंह कुशवाहा गुट को बड़ा झटका लगा है। इसे उनके विरोधियों की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है।इसको लेकर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह हंगामें के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। महानगर अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया था। इस कारण तकनीकी तौर पर इन चुनावों को टाल दिया गया था। इसके बाद राष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.