नई दिल्ली, जून 10 -- अनुपम खेर अक्सर अपनी मां दुलारी के क्यूट वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने पेरेंट्स से जुड़ा एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो सीख लेने वाला है। अनुपम खेर ने बताया कि जब उनके मां-बाप की पचासवीं ऐनीवर्सरी थी तो उन्होंने पिताजी से पूछा था कि इतने साल तक उन्होंने मां से कैसे प्यार किया। अनुपम खेर के पिता ने जो बताया वो हर किसी को सुनना और जिंदगी में उतारना चाहिए।किताबों में नहीं मिलेगा जवाब अनुपम खेर ने अपना वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ कैप्शन दिया है, 'मेरे पिताजी ने मेरी माताजी से 59 साल तक इतना प्यार कैसे और क्यों किया? मैंने उनसे यही सवाल पूछा, जो जवाब उन्होंने दिया, उसे सुनकर आप शायद मुस्कुरा देंगे, शायद हैरान हो जाएंगे और शायद भावुक भी हो जाएं। प्यार के बारे में हम अक्सर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन पित...