अनुपम खेर ने पीएम मोदी की अपील के बाद वंदे भारत से शेयर किया वीडियो, बोले- मुझे उनकी बात सही लगी
नई दिल्ली, मई 18 -- प्रधानमंत्री की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर अब अनुपम खेर का रिएक्शन आया है। उन्होंने इसका पालन करना भी शुरू कर दिया है। अनुपम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें बताया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के लिए मुहिम में वह कैसे सहयोग कर रहे हैं। अनुपम खेर वंदे भारत ट्रेन से सफर कर रहे हैं। उन्होंने देश के लोगों से रिक्वेस्ट की है कि जैसे बन पड़े इस मुहिम में सहयोग करें।अनुपम खेर की देशवासियों से रिक्वेस्ट अनुपम खेर इस वीडियो में बोल रहे हैं, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने देशवासियों से अपील की है कि हम सब लोग मिलकर पेट्रोल-डीजल बचत करने की कोशिश करें। जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें। कार पूलिंग करें, छोटी दूरी के लिए अपनी गाड़ी निकालने से बचें और रोजमर्रा की जिंदगी में थोड़ा-थोड़ा बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.