अनुपम का कस्तूरबा राज्यस्तरीय में हुआ चयन
अंबेडकर नगर, सितम्बर 7 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेवाना की कक्षा सात की छात्रा अनुपम राजभर ने कस्तूरबा गांधी राजकीय वॉलीबाल टीम में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें यह उपलब्धि बीते दिनों प्रयागराज में हुई प्रतियोगिता में हासिल हुई। जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद हसन ने बताया कि अनुपम ने बीते दिनों बाराबंकी में हुई मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर मंडलस्तरीय टीम में जगह बनाई थी। अब उन्हें राज्यस्तरीय टीम में जगह मिली है। सफलता से गदगद अनुपम ने कहा कि अब उनकी निगाह राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना है। इस बीच अनुपम की सफलता पर खेल प्रेमियों ने बढ़ चढ़कर उनका स्वागत किया और बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.