अनुपम अग्रवाल बने भारत विकास परिषद मैत्री शाखा के अध्यक्ष
अमरोहा, मई 10 -- भारत विकास परिषद मैत्री शाखा अमरोहा द्वारा एक साधारण सभा का आयोजन नगर के एक बैंक्विट हॉल में किया गया। सभा में आए हुए सभी सदस्यों ने विभिन्न विषयों एवं संस्था की प्रगति पर अपने-अपने विचार रखे। सभा में नए सत्र के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी संपन्न की गई। सर्वसम्मति से सभा के इस कार्यक्रम में शाखा का अध्यक्ष अनुपम अग्रवाल को, कोषाध्यक्ष अरुण रस्तोगी को और मंत्री मनु कमल गुप्ता को घोषित किया गया। सभी ने चुने हुए नए पदाधिकारीगण को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और यह आशा व्यक्त की कि गत सत्र के समान ही इस सत्र में भी शाखा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन से और अपने सेवा कार्यों से निरंतर प्रगति करेगी। इस अवसर पर प्रमोद गुप्ता,अरुण रस्तोगी,कपिल अग्रवाल, इंद्र मोहन गुप्ता, संदीप मालीवाल,अनुज माहेश्वरी, समीर खंडेलवाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.