नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- अनुपमा सीरियल के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेम अचानक अनुपमा को सामने देखकर खुश हो जाता है। वह इसे अपने रेस्त्रां की ओपनिंग के लिए आशीर्वाद मानता है और अनुपमा के पैर छूता है। प्रेम और प्रेरणा को अंदाजा भी नहीं था कि इंस्पेक्शन के लिए अनुपमा ही आने वाली है। प्रेम अपनी खुशी में अनुपमा के लिए खाना बनाने की तैयारी करता है, लेकिन अनुपमा गहरे सदमे में है। उसे समझ नहीं आ रहा कि जिस रेस्त्रां का भविष्य उसके हाथ में है, वह उसका दामाद प्रेम का है। राही को लगेगा कि अनुपमा बस हैरान है, पर उसे नहीं पता कि अंदर ही अंदर अनुपमा के मन में क्या चल रहा है।माही को बिजनेस से निकाल बाहर करेगी वसुंधरा दूसरी तरफ माही ने अपना नया जूलरी ब्रांड लॉन्च कर दिया है और एक इंटरव्यू में वह खुलेआम गौतम पर उसके डिजाइन्स का क्रेडिट लेने का आरोप ल...