बाराबंकी, फरवरी 23 -- सैदनपुर। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी राजीव कुमार साहू, जिला प्रचार मंत्री एवं ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धौर गौरव तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष बनीकोडर अंकित तिवारी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार रुपये किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री सतीश शर्मा को माला पहना कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही मंत्री के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार एवं कृतज्ञता प्रकट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.