बदायूं, मार्च 18 -- परिषदीय अनुदेशक कल्याण संघ की ब्लॉक इकाई का मंगलवार को गठन किया गया। इसमें गुरुदेव शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष, अजय कुमार को महामंत्री, दुर्गपाल को कोषाध्यक्ष, रघुनंदन को उपाध्यक्ष, प्रतिभा शंखधार को सचिव और नीरज कुमार वर्मा को मीडिया प्रभारी चुना गया। प्रदेश महासचिव व जिलाध्यक्ष प्रतीक दुबे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधानसभा में अप्रैल 2026 से अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार रुपये करने की घोषणा पर भी बधाई दी। इस मौके पर लालता प्रसाद, राजू आजाद, प्रहलाद सिंह, चांदनी, प्रभा गौतम, निधि राठौर, शालिनी सिंह, नेहा, आशा देवी, प्रीति मिश्रा, शीला कुमारी पाली, रचना सिंह, अर्चना,बबलू सिंह,बिजेंदर पाल, सुरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.