लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने छह भर्तियों में औपबंधिक यानी शर्तों के साथ अंतिम चयन परिणाम में शामिल अभ्यर्थियों को 13 मई को अपना पक्ष रखने और प्रमाण पत्र मिलान कराने का मौका दिया है। इस संबंध में सोमवार को आयोग की ओर से सूचना जारी की गई।आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर इसके बारे में पूरी जानकारी ली जा सकती है। अनुदेशक स्टेनोग्राफी (हिंदी) के आठ पदों पर भर्ती में दो अभ्यर्थियों को मौका दिया गया था। अनुदेशक मैकेनिक (ट्रैक्टर) के आठ पदों पर भर्ती में शर्तों के साथ दो अभ्यर्थियों को शामिल किया गया था। यह भी पढ़ें- अनुदेशक भर्ती में अभ्यर्थियों को 13 मई को बुलाया गया सहायक प्रशिक्षण (एथलेक्टिस) के एक पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी को भी बुलाया गया है। अनुदेशक सर्वेयर के दो पदों पर भर्ती में...