बांदा, मार्च 13 -- बांदा। संवाददाता अनुदेशक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री के आवास पर पहुंचकर उनका फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि में उनके प्रयासों की सराहना की है।बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अनुदेशकों की पूर्व में लंबित मांगों के सापेक्ष में अप्रैल माह से 17 हजार रुपये मानदेय की घोषणा की गई है। इस पर अनुदेशक एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्य ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार पत्र जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के जन्मदिन के अवसर उनके आवास पर सौंपा। राज्य मंत्री को फूल माला एवं मिठाई खिलाई। कहा कि राज्य मंत्री ने सदैव उनकी मांगों को प्राथमिकता के साथ सरकार व मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावी रूप से रखा। आवश्यक कार्यवाही के लिए उपयुक्त प्रयास किए है। इसी के फलस्वरूप अनुदेशकों को लाभ मिला है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.