अयोध्या, मार्च 17 -- निन्दूरा। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र में मंगलवार को प्रेरणा लान निन्दूरा में अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आभार ज्ञापित करने के लिए विधायक विधानसभा कुर्सी साकेंद्र प्रताप वर्मा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक कुर्सी साकेंद्र प्रताप वर्मा और अति विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक तथा विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुषमा सेंगर, खण्ड विकास अधिकारी, निन्दूरा आलोक कुमार वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। इस मौके पर बीईओ सुषमा सेंगर ने कहा कि अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ोतरी आवश्यक था, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने करके...