बांदा, सितम्बर 27 -- बांदा। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक ने 14 वर्षों से हो रहे शोषण व अपनी मांगों को लेकर रविवार को शहर के आंबेडकर पार्क में क्रमिक अनशन किया। कहा कि उनके विधिक एवं मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष चन्द्र सेन सिंह की अगुवाई में अनुदेशकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कहा कि लंबी प्रक्रिया के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चार फरवरी 206 को अनुदेशक को नियमित शिक्षक मानते हुए सरकार को बकाया एरियर सहित तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिए थे। अनुपालन में उत्तर प्रदेश सरकार ने आज तक कुछ नहीं किया। शासनादेश तक जारी नहीं किया गया। ऐसी स्थिति तब है जब सरकार की तरफ से दायर रिव्यू पिटिशन भी सर्वोच्च न्यायालय खारिज कर चुका है। महेन्द्र यादव, शशिकांत, भगवान् दास, मंत्री बाल किशन, मन...