झांसी, अक्टूबर 4 -- झांसी,संवाददाता। अनुदेशकों के नियमितीकरण मांग को लेकर पूर्व सपा सांसद डा चं​द्रपाल यादव अनशन पर बैठे। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद उत्तर प्रदेश के परिषदीय अनुदेशकों को अब तक नियमित शिक्षक का दर्जा और बकाया एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। न्यायालय के आदेशों का अनुपालन कराने हेतु संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए ''परिषदीय अनुदेशक उत्थान समिति'' द्वारा पिछले तीन रविवार से लगातार क्रमिक अनशन किया जा रहा है। इस दौरान प्रिंस चौधरी, नितिन चौरसिया पंकज तिवारी राजेश वर्मा, यशपाल, शेर सिंह, सर्वेश, राजेश नागर, अरविंद साहू, पृथ्वीराज, सुरेन्द्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: अनुदेशकों ने नियमतीकारण और एरियर भुगतान की मांग...