अनुदेशकों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिलाने की मांग
बांदा, अगस्त 24 -- बांदा। परिषदीय अनुदेशको ने सोमवार को स्कूल शिक्षा राज्य परियोजना के महानिदेशक को ज्ञापन भेजकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिलाने की मांग की। बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष चन्द्रसेन पटेल ने कहा कि सत्र 2017-18 में उत्तर प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यायाम शिक्षकों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया था। जनपद में मात्र एक बैच में 90 लोंगों को प्रशिक्षण दिया गया, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 173 खेल अनुदेशकों को कोई प्रशिक्षण नहीं प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण प्राप्त एक-एक शिक्षक को दर्जनों विद्यालयों में प्रशिक्षण देना पड़ता है। बालिकाएं शारीरिक और मानशिक दक्षता नहीं हासिल कर पा रही हैं। इस मौके पर मंजुलता पटेल, सुनैना राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.