अनुदेशकों के हित की लड़ाई लड़ेगा शिक्षक संघ
लखनऊ, अगस्त 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपने साथ संबद्ध कर लिया है। अनुदेशक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष तेजस्वी शुक्ला ने बताया कि उनके अनुरोध पर यह कार्य किया गया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि अनुदेशकों के हितों की लड़ाई मिलकर लड़ी जाएगी। अनुदेशकों की मांगों को शिक्षक संघ मिलकर उठाएगा और उसे पूरा कराने में मदद भी करेगा। यह भी पढ़ें- अनुदेशकों को मिला प्राथमिक शिक्षक संघ का समर्थन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.