अनुदेशकों के संविदा नवीनीकरण को 22 तक मांगे आवेदन
प्रयागराज, मई 16 -- प्रयागराज। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कला शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा तथा कार्यअनुभव शिक्षा के पद पर संविदा पर तैनात अंशकालिक अनुदेशकों के अनुबंध नवीनीकरण के लिए 22 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अनुदेशकों के कार्य व्यवहार, कार्य मूल्यांकन, शैक्षिक सत्र 2025-26 में उपस्थिति एवं छात्र नामांकन आदि को ध्यान में रखते हुए संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व स्वयं की संस्तुति या असंस्तुति सहित आख्या 22 मई तक कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.