लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- अनुदेशकों के नवीनीकरण को लेकर सभी बीईओ से सूचनाएं मांगी गई हैं। खासकर उन प्रकरणों पर फोकस है जिनमें अनुदेशक लम्बे समय से अनुपस्थित रहे और उनके नवीनीकरण की पत्रावली भेज दी गई। बीएसए प्रवीण तिवारी ने 28 अप्रैल को सभी बीईओ से सूचनाओ के साथ दोपहर बारह बजे से होने वाली बैठक में भाग लेने की का निर्देश दिया है। जारी किए गए पत्र में बीएसए ने कहा कि अंशकालिक अनुदेशकों के नवीनीकरण सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से सूचनाओं मांगी थी लेकिन अब तक कई ब्लॉकों ने सूचनाएं नहीं दी हैं। बेहजम, लखीमपुर, पसगवां, बिजुआ, नकहा आदि ब्लॉकों से जो सूचनाएं दी गई है उनसे स्पष्ट हो रहा है कि कुछ विद्यालय में अंशकालिक अनुदेशक लंबे समय से अनुपस्थित रहने के बाद भी नवीनीकरण की संस्तुति कर दी गई है, लेकिन अनुपस्थिति के कारण अवकाश के संबंध में स्पष्ट नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.