अनुदेशकों की समस्याओं को लेकर बनी रणनीति
आजमगढ़, अगस्त 3 -- आजमगढ़,संवाददाता। नगर से सटे कोल बाजबहादुर स्थित एक विद्यालय प्रांगण में रविवार को अनुदेशक संघ के तत्वावधान में बैठक हुई। बैठक में अनुदेशकों की वर्तमान समस्याओं, मानदेय वृद्धि और सुप्रीम कोर्ट की हालिया नियमितीकरण नोटिस जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गहन मंथन कर आगामी रणनीति तैयार की गई। मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने संगठन की भावी रणनीति और आगामी कार्य योजना से सभी अनुदेशकों को अवगत कराया। उन्होंने मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण के मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर जिलाध्यक्ष गणेश यादव,महिला जिलाध्यक्ष अंजू राय,सुषमा, निवेदिता,रीमा,रिंकी गोंड,संतरा पटेल,दीपू, रेनू समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.