बरेली, फरवरी 23 -- उप्र परिषदीय कल्याण एसोसिएशन की बैठक रविवार को इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पार्क में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से भोजीपुरा ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भोजीपुरा ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सचिन को ब्लॉक अध्यक्ष, राजीव पाठक को उपाध्यक्ष, सावित्री देवी को सचिव, केशव कुमार को मंत्री, सहसचिव भावना यादव, सुरजीत सिंह कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी प्रियंका आर्या, प्रभारी रेनू सिंह समेत सदस्य मुनीश कुमार, गौरव कुमार, विजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार को बनाया गया। सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन विस्तार पर जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.