अनुदेशकों की कमी से आईटीआई की दो ट्रेड बंद
मुरादाबाद, जुलाई 29 -- अनुदेशकों की कमी के कारण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मुरादाबाद और मूढांपांडे की एक-एक ट्रेड में इस शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी गई है। विभाग के नए निर्देशों के अनुसार जिन ट्रेडों में नियमित अनुदेशक उपलब्ध नहीं हैं, उनमें किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिए जाएंगे। आईटीआई के अनुदेशकों से मिली जानकारी के अनुसार इसके तहत राजकीय आईटीआई मुरादाबाद की प्लास्टिक प्रोसेसिंग तथा राजकीय आईटीआई मूढांपांडे की कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड इस सत्र में संचालित नहीं होंगी। दोनों ट्रेडों में 40-40 सीटें निर्धारित थीं। पिछले सत्र में इन सभी 80 सीटों पर प्रवेश हुए थे लेकिन इस बार ये सीटें खाली रहेंगी। आईटीआई मुरादाबाद में टाटा लैब की स्थिति भी प्रभावित है। यहां चार अनुदेशकों के स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल दो अनुदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.