प्रयागराज, मई 25 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता यूपी बोर्ड के 29 हजार से अधिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से व्यासायिक शिक्षा अनिवार्य करने की कवायद परवान नहीं चढ़ सकीं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता ने 31 जुलाई 2025 को ही बोर्ड के विनियम में संशोधन संबंधी शासनादेश जारी कर दिया था। इसके तहत कक्षा नौ एवं 11 में व्यवसायिक शिक्षा को अनिवार्य करने के साथ ही प्रत्येक स्कूल में कम से कम दो व्यावसायिक पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से पढ़ाने की व्यवस्था दी गई है।

व्यावसायिक शिक्षा के लिए अनुदेशकों की आवश्यकता यही नहीं इन पाठ्यक्रमों को पढ़ाने के लिए प्रत्येक स्कूल को अपने संसाधनों से दो-दो अनुदेशक रखने की तैयारी हो रही थी। हालांकि यूपी बोर्ड की ओर से शासन को अनुदेशकों की अर्हता निर्धारित करने संबंधी प्रस्ताव ही फंस गया है। ...