हाथरस, अप्रैल 29 -- हाथरस। जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने एवं उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई। डीएम नेअतुल वत्स ने उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण सर्वाेच्च प्राथमिकता पर, समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने को कहा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग बंधु समिति केवल एक औपचारिक मंच नहीं, बल्कि उद्यमियों और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद एवं समाधान का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उद्यमियों के प्रति सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद में प्रस्तावित एवं प्रगति पर चल रहे औद्योगिक निवेश की समीक्षा करते हुए क...