बस्ती, जनवरी 30 -- बस्ती। कृषि विभाग की संचालित योजना इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप के तहत सरकारी अनुदान खरीदे गए उपकरण सत्यापन के दौरान लाभार्थी के यहां नहीं मिले। इन उपकरणों को पांच वर्ष तक संरक्षित करना था। योजना के तहत तीन वर्षों में जिले के करीब 1100 किसानों ने उपकरण खरीदा था। शासन के निर्देश पर अनुदान पर दिए गए सभी उपकरणों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान 10 किसानों के उपकरण उनके यहां नहीं मिले। इसके चलते विभाग ने किसान के खिलाफ अनुदानित धनराशि के वसूली के लिए आरसी जारी किया है। उप निदेशक कृषि ने डीएम को आरसी भेज दिया है। उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम की तरफ से डीएम को भेजे गए आरसी में बताया गया कि कुसुमलता निवासी बैजीपुर, विकास खंड बनकटी ने फार्म मशीनरी बैंक के लिए 11 लाख 80 हजार रुपये का अनुदान लिया। धर्मराज निवासी दतुआखोर, वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.