गिरडीह, अप्रैल 5 -- बगोदर, प्रतिनिधि। वित्त रहित शैक्षणिक संस्थानों का अनुदान रोके जाने पर शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों में नाराजगी है। इसके खिलाफ विरोध - प्रदर्शन कर शिक्षकों के द्वारा शनिवार को नाराजगी प्रकट की गई। अनुदान रोके जाने के खिलाफ प्रदेश के शिक्षा सचिव का पुतला फूंका गया। बगोदर के घाघरा साइंस कॉलेज में शिक्षा सचिव का पुतला फूंकते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। कहा गया कि अनुदान रोके जाने से वित्त- रहित शैक्षणिक संस्थानों के हजारों कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट जैसी समस्या उत्पन्न हो गई है। महंगाई के इस दौर में घर- परिवार चलाना और बच्चों की पढ़ाई कराना कठिन डगर तय करने जैसे हालात हो गए हैं। घाघरा साइंस कॉलेज परिवार ने राज्य सरकार की नीति का भी विरोध किया। शिक्षा कर्मियों के द्वारा वित्त - रहित शैक्षणिक संस्थानों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.