अनुदान राशि गबन मामले में प्राचार्य से जवाब तलब
गोपालगंज, मई 9 -- गोपालगंज।कुचायकोट प्रखंड स्थित एसएमडी इंटर कॉलेज, नेचुआ जलालपुर में अनुदान राशि वितरण में अनियमितता के आरोपों को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कॉलेज के प्राचार्य को कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। मामला शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन मद में सरकार द्वारा भेजी गई अनुदान राशि के वितरण से जुड़ा है। शिकायतकर्ता अभितोष कुमार श्रीवास्तव ने समाहरणालय के जन शिकायत निवारण कोषांग में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वर्ष 2015-17 एवं 2016-18 के लिए प्राप्त करीब एक करोड़ रुपये की राशि का समुचित वितरण नहीं किया गया। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि राशि वितरण में मनमानी की गई तथा कर्मियों को डराने-धमकाने का प्रयास किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.