रांची, अप्रैल 10 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो अनुदान वितरण में गड़बड़ी, परिवाद पत्र के आधार पर अनुदान देने में दोहरा मापदंड अपनाने, 158 स्कूलों का साजिश के तहत अनुदान बंद करने और 75% अनुदान बढ़ोतरी की चार सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के द्वारा लोक भवन रांची के समक्ष महाधरना का आयोजन किया गया। महाधरना में राज्यभर के सैकड़ों शिक्षक कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें संस्कृत शिक्षक पीला वस्त्र पहनकर और पीला गमछा लिए थे, जबकि मदरसा शिक्षकों ने सफेद टोपी पहन रखी थी। महाधरना के बाद मोर्चा के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें अनुदान वितरण में हुई गड़बड़ी की जांच मुख्य सचिव से कराने की मांग की गई।ज्ञापन में कहा गया है कि राजनीतिक दबाव में कुछ स्कूल-कॉलेजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.